शनिवार, १८ जुलै, २०२६

अजनबी मौसम १८०७२०२६ yq १०:१९:३५

अजनबी मौसम 

ठहरा हुआ मौसम कोई अजनबी जैसा
मानो क्षितिज चौखट पर शामको फसा

बादलों मे निले काले पानी का है बसेरा
घुमने टहलने उन्हें खुला आसमान सारा

बरसे या न बरसे?पडे बादल उलझन में
जडें जमाएं दरख़्त पुराना खडा चिंता में

कुछ भी ना समझे, असमंजस मन मेरा
अच्छा कहूं या बूरा ऐसा यहांपर नजारा


©शिवाजी सांगळे 🦋 papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा